धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इसी दिन से 5 दिवसीय महापर्व की शुरुआत होती है। इस अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस 6 नवंबर को है।