धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणपति बप्पा की साधना करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
पुराणों के अनुसार, धर्म की रक्षा और असुरों का अंत करने के लिए भगवान गणेश ने आठ अवतार लिए थे। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि भगवान गणेश के 8 अवतार कौन-से हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं गणपति के इन अवतारों के बारे में।