Religion
पितृ पक्ष में श्राद्ध के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाने चाहिए या नहीं? यहां पढ़ें धार्मिक नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के सोलह दिनों को बहुत खास माना जाता है और यह समय पूर्ण रूप से पूर्वजों को समर्पित होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है और इस अवधि में लोग अपने पूर्व
लेखक Samvida Tiwari15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के सोलह दिनों को बहुत खास माना जाता है और यह समय पूर्ण रूप से पूर्वजों को समर्पित होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है और इस अवधि में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जिस भी तिथि में पूर्वजों की मृत्यु हुई होती है उसी में उनका श्राद्ध करना चाहिए जिससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष में कई नियमों का पालन किया जाता है जिससे पूर्वजो प्रसन्न होते हैं और धरती से वापस अपने वंशजो के हाथों तृप्त होकर जाते हैं।



