धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा, जिन्हें भक्त प्रेम से महाराज जी कहते हैं और हनुमान अंश भी माना जाता है। बाबा भगवान राम के नाम के स्मरण पर बहुत जोर देते थे। उनका मानना था कि कलियुग में ईश्वर का नाम लेना सबसे सरल साधना है। इसके लिए किसी कठिन नियम या विशेष साधन की आवश्यकता नहीं होती। बस सच्चे मन से भगवान का नाम लेना ही पर्याप्त है। तो चलिए जानते हैं कि अगर पूरे दिन राम नाम का जाप किया जाए तो उससे क्‍या लाभ होगा।
राम नाम को मानते थे सबसे सरल साधना