Religion
14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, कैसे रखें दोनों व्रत और कब करें पारण ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 14 सितंबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग बन रहा है। एक तरफ महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य की
लेखक Anuradha Gupta15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 14 सितंबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग बन रहा है। एक तरफ महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी, वहीं दूसरी तरफ गणपति बप्पा की पूजा करके सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।
दोनों व्रत एक ही दिन पड़ने के कारण कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या दोनों व्रत अलग-अलग रखने होंगे? पूजा किस समय करनी चाहिए और व्रत का पारण कब किया जाएगा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।



