धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित बेहद खास हिंदू त्योहार है, जिन्हें बाधाओं को दूर करने वाले, ज्ञान प्रदान करने वाले और शुभ शुरुआत के रूप में पूजा जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026, सोमवार के दिन है।
गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिन का भव्य गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। इस दौरान गणेश जी को घर में विधिपूर्वक स्थापित करने के साथ पूजा-पाठ की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि, गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को घर में लाने से तमाम तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।