धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या होगा अगर आप अपनी गणपति मूर्ति का रंग अपनी राशि अनुसार चुन सके। गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त पारंपरिक रूप से मूर्ति के रूप, पूजा अनुष्ठानों और प्रसाद पर तो ध्यान देते हैं लेकिन हिंदू पूजा में रंगों का भी खास महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग रंग ग्रहों और उनके गुण से जुड़े होते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, को है और चंद्रमा तुला राशि में स्थित है।