Religion
द वन के गाने से चर्चा में आई छठ पूजा, जानिए कौन हैं छठी मैया और क्या है इस महापर्व का महत्व?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह महापर्व 4 दिनों तक बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस पर्व के दौर
लेखक Kaushik Sharma14K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह महापर्व 4 दिनों तक बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस पर्व के दौरान छठी मैया की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है।
हाल ही में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'द वन' का 'छठी मैया' गीत रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसी वजह से लोगों के बीच छठ पूजा का महापर्व चर्चा में है। हर कोई छठ पूजा के बारे में जानना चाहता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कौन हैं छठी मैया और नहाय-खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक का क्या महत्व है।



