धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म के अत्यंत खास त्योहारों में शामिल है, जिसे देशभर में बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं।
सच्चे मन से बनाए गए घरेलू प्रसाद से प्रत्येक दिन को और भी ज्यादा सार्थक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं गणेश महोत्सव के दस दिनों में भगवान गणपति को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?