Religion
'सबको भोजन कराओ' से लेकर 'सब पास' तक: बाबा नीम करोली के 10 विचार जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेजी से बदलती दुनिया में हर कोई पैसा, सफलता और भौतिक साधनों के पीछे भाग रहा है। लेकिन इस अंधी दौड़ के बीच जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है, वो है 'मन की शांति', संतोष और प्यार उसपर हमारा ध्यान ही
लेखक Ankur Agnihotri12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेजी से बदलती दुनिया में हर कोई पैसा, सफलता और भौतिक साधनों के पीछे भाग रहा है। लेकिन इस अंधी दौड़ के बीच जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है, वो है 'मन की शांति', संतोष और प्यार उसपर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। आज मानव समाज की सबसे बड़ी चुनौती मानसिक तनाव, अकेलापन और अनिश्चितता बन चुकी है।
ऐसे समय में जब मन भटकता और कुछ समझ नहीं आता है कि जीवन में क्या चल रहा है, तब भक्तों को नीम करोली बाबा के उन विचारों को पढ़ना चाहिए, जिसने देश-विदेश के कई श्रद्धालुओं की जीवन दशा और सोचने का नजरिया बदलकर रख दिया। महाराज के वचन कोई भारी भरकम नहीं थे, बल्कि उन्होंने सिर्फ सरल, सहज और प्यार से भरी वाणी और लीलाओं के जरिए से मानवता को जीवन जीने का सबसे बेहतर तरीका बताया था। आइए जानते हैं बाबा नीम करोली के 10 अनमोल वचन के बारे में जो आज सालों भी उतने ही प्रभावशाली हैं।



