आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज शुक्रवार को भाद्रपद माह की कृष्ण अमावस्या है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जिससे नए पक्ष की शुरुआत होगी। विक्रम संवत 2083 के इस दिन साध्य योग का संयोग बन रहा है। सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा भी सिंह राशि में रहेंगे और बाद में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके स्वामी शुक्रदेव माने जाते हैं। यह नक्षत्र प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और सामाजिक संबंधों से जुड़ा माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज शुभ और अशुभ मुहूर्त के साथ कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज के पंचांग में तिथि, योग, करण, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ समय से जुड़ी खास जानकारी।