धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव की रौनक हर तरफ छाने वाली है। 14 सितंबर को गणपति बप्पा हमारे घरों में पधार रहे हैं और इसी के साथ 10 दिनों का यह पावन पर्व शुरू हो जाएगा। हम अक्सर त्योहारों को सिर्फ पूजा-पाठ, पकवानों और सजावट तक ही सीमित कर देते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यह बच्चों को अच्छे संस्कार और जीवन की अहम बातें सिखाने का सबसे सुनहरा मौका होता है?
भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि और शुभता का देवता माना जाता है। ऐसे में गणेश स्थापना के दिन बच्चों को पूजा के छोटे-छोटे कामों में शामिल करके आप उन्हें बड़ी सीख दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि बप्पा के आगमन पर बच्चों से कौन से काम जरूर करवाने चाहिए: