धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे समाज में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिन्हें लोग पीढ़ियों से सुनते और मानते आ रहे हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि किसी व्यक्ति के हाथ में सीधे चाकू देने से आपस में लड़ाई या मनमुटाव हो जाता है। कई घरों में आज भी इस बात को माना जाता है और किसी को भी नुकीली चीजें सीधे हाथ में देने से मना किया जाता है। लेकिन क्या वास्तव में चाकू हाथ में देने से रिश्तों में झगड़ा शुरू हो जाता है? इस मान्यता को समझने के लिए इसके पीछे छिपे कारण को जानना जरूरी है।