धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi vrat 2026) मां लक्ष्मी को समर्पित है। यह व्रत 16 दिनों तक चलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस व्रत की शुरुआत भाद्रपदमाह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। वहीं, इसका समापन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्या आप जानते हैं कि महालक्ष्मी व्रत क्यों किया जाता है? अगर नहीं पता, तो आइए इस लेख में आपको इसके महत्व के बारे में बताते हैं।