धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और आध्यात्म में रत्नों का बड़ा महत्व है। अक्सर लोग मन की शांति, जीवन में सफलता और ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अंगूठी से साथ रत्न धारण हैं। लेकिन, कई बार हमारी उंगली में पहना हुआ रत्न अचानक चटक या टूट जाता है। इसे देखकर कई बार लोग घबरा भी जाते हैं।
क्या सच में अंगूठी के साथ पहना हुआ रत्न टूटने पर मन में कोई शंका लाने की जरूरत है? इसे लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र के भी अपने नियम हैं। तो आइए इस आर्टिकल में पढ़ते हैं इन नियमों और इसके प्रभावों के बारे में।