धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा भारत के उन महान संतों में से एक हैं, जिनके जीवन और चमत्‍कारों से जुड़ी अनेक कहानियां आज भी भक्तों के बीच सुनाई जाती हैं। उनके भक्त उन्हें प्रेम से महाराज जी कहते थे। बाबा का पूरा जीवन साधना, सेवा, भक्ति और मानव कल्याण को समर्पित रहा है। यही वजह है कि आज भी लाखों लोग उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। बीते दिनों फिल्‍म 'हनुमान अंश' को देखने के बाद लोगों में नीम करोली बाबा के विषय में जानने की उत्‍सुकता और भी बढ़ गई है। तो चलिए हम आपको नीम करोली बाबा के चमत्‍कारों और उनके जीवन के बारे में विस्‍तार से बताते हैं। इसका जिक्र बाबा के कैंची धाम की ऑफीशियल साइट पर भी मिलता है।