Religion
हिमालय की महायात्रा: जानिए कैसे 4 सींग वाली भेड़ करती है 'नंदा देवी राजजात' का नेतृत्व?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के कुमाऊं में कई जगहों पर मां नंदा देवी की पूजा की जाती है। हर 12 साल में नंदा देवी के सम्मान में 'नंदा देवी राजजात यात्रा' जो कि एक बड़ा धार्मिक जुलूस है, आयोजित किया जाता है। नंदा राजजा
लेखक Ankur Agnihotri27K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के कुमाऊं में कई जगहों पर मां नंदा देवी की पूजा की जाती है। हर 12 साल में नंदा देवी के सम्मान में 'नंदा देवी राजजात यात्रा' जो कि एक बड़ा धार्मिक जुलूस है, आयोजित किया जाता है। नंदा राजजात यात्रा में कुमाऊं, गढ़वाल के साथ-साथ भारत के कई हिस्सों से श्रद्धालु इसमें भाग लेने के लिए आते हैं।
इस जुलूस का नेतृत्व 4 सींग वाली भेड़ करती है। उत्तराखंड में भेड़ को पवित्र जानवर माना जाता है, जो कर्णप्रयाग के पास नौटी गांव से करीब 18 दिनों तक करीब 280 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए जुलूस का नेतृत्व करता है। यह हर रात देवी की पवित्र छतरी के पास नजदीक आराम करता है।



