धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सालभर में कई तरह के तीज-त्योहार मनाए जाते हैं और इनमें से एक है ऋषि पंचमी। इस त्योहार पर खासतौर पर महिलाएं व्रत रखती हैं और इस दिन विशेष तरह की परंपरा को निभाकर व्रत को पूरा किया जाता है। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार 15 सितंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। चलिए इस त्योहार पर किए जाने वाले व्रत की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।