धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जीवन में हमारे द्वारा कर्म करते समय हम उन कर्मों का फल पुण्य और पाप के रूप में भोगते हैं। पुण्य ऐसे फल जो हमें सुख का एहसास कराते हैं, जबकि पाप कर्म हमारे दुख का कारण बनते हैं। पाप बुरे कर्मों का ही फल है, जिससे हमें जीवन में दुख का सामना करना पड़ता है।
हिंदू शास्त्रों में कई तरह के पापों का जिक्र किया गया है, जिसे करने से मनुष्यों को बचने की सलाह दी जाती है। सभी पापों में 'ब्रह्म हत्या' का पाप सबसे बड़ा माना जाता है। लेकिन एक पाप ऐसा भी है, जिसे करने से व्यक्ति को सात जन्मों तक इसे भोगना पड़ता है। आइए जानते हैं इस पाप के बारे में।