Religion
चंद्रमा की कितनी पत्नियां थीं और कौन थी उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय? शिव पुराण के इस रहस्य को पढ़ें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम आसमान में चंद्रमा को घटते और बढ़ते हुए देखते हैं, तो मन में कई सवाल आते हैं। यही नहीं इसकी खूबसूरती भी निराली है और पूर्णिमा तिथि पर जब चांद अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है, तब इसके सौं
लेखक Samvida Tiwari13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम आसमान में चंद्रमा को घटते और बढ़ते हुए देखते हैं, तो मन में कई सवाल आते हैं। यही नहीं इसकी खूबसूरती भी निराली है और पूर्णिमा तिथि पर जब चांद अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है, तब इसके सौंदर्य की बात ही अलग होती है।
पौराणिक कथाओं में, चांद की उस चमकती हुई छवि को 'चंद्र देव' के रूप में देखा जाता है जो सुंदरता, शांति और आकर्षण के प्रतीक हैं। वहीं इनकी कलाओं से लेकर नक्षत्रों और घटते-बढ़ते आकार की भी अपनी अलग कहानियां हैं जिनका वर्णन पुराणों में मिलता है। चंद्र देव के जीवन की कथा में उनकी पत्नियों की गाथा बहुत अद्भुत है।



