धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े कई ऐसे विशेष नियम हैं, जो हिंदू परंपरा को अलग बनाती है। अक्सर हम किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले भगवान का स्मरण जरूर करते हैं, ताकि कार्य में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। लेकिन क्या आपको पता है कि, हिंदू धर्म में भक्ति परंपरा में 5 ऐसी देवियां हैं, जिनका स्थान सबसे ऊपर बताया जाता है।
इन देवियों के स्मरण मात्र से किसी भी काम में सफलता जरूर मिलती है। चाहे कोई बड़ा यज्ञ हो या घर में होने वाली नियमित पूजा इन देवियों की उपस्थिति के बिना धार्मिक अनुष्ठान करना अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं सनातन धर्म की पांच अत्यंत पूजनीय देवियों के बारे में।