धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पितृ कर्म करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्राप्त होता है। पिठोरी अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन वर्ष भर पितरों की पूजा के लिए कुश जमा की जाती है।