आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और फिर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक, फिर अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। आज पिठोरी अमावस्या की शुभ तिथि भी है, जो धार्मिक नजरिए से बेहद खास मानी जाती है।
पूर्णिमान्त हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या व्रत रखा जाता है। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात जैसे क्षेत्रों में, जहां अमान्त पंचांग का पालन होता है, वहां यह पावन व्रत श्रावण मास की अमावस्या पर रखा जाता है।