धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के दशावतारों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में भगवान विष्णु का वराह अवतार भी प्रमुख है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान ने वराह रूप धारण करके पृथ्वी को समुद्र की गहराई से बाहर निकाला और उसका उद्धार किया था। 13 सितंबर को वराह जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु के इस दिव्य स्वरूप की पूजा करने और उनकी कथा सुनने-पढ़ने का विशेष महत्व है।