धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन आपके जीवन में शुभता लाता है। वहीं कुछ कर्मों को करने से जीवन में शुभता बनी रहती है। आपने अक्सर घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि सुबह उठते ही आपको अपने हथेलियों के दर्शन करने चाहिए।
कई धार्मिक ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है कि आपको उठते ही सबसे पहले कौन से शुभ काम करने चाहिए और उसमें सबसे पहले इसी के बारे में लिखा मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि उठते ही हथेली के दर्शन करने से आपका पूरा दिन शुभ होता है, आपको समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और पूरा दिन बहुत अच्छा निकलता है।