Religion
गणेश चतुर्थी की रात चंद्रमा को देख लिया तो लगेगा कलंक! इस कथा में छिपा है चंद्र दर्शन न करने का रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणपति को सुखकर्ता और दुखहर्ता के नाम से जाना जाता है ये सभी विघ्नों को दूर करने वाले होते हैं। किसी भी शुभ काम का आरंभ करने से पहले गणेश जी का आह्वाहन करना जरूरी माना जाता है। देवों के देव महादेव औ
लेखक Samvida Tiwari14K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणपति को सुखकर्ता और दुखहर्ता के नाम से जाना जाता है ये सभी विघ्नों को दूर करने वाले होते हैं। किसी भी शुभ काम का आरंभ करने से पहले गणेश जी का आह्वाहन करना जरूरी माना जाता है। देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र गणपति का आवाहन सभी देवताओं में सबसे पहले किया जाता है।
गणेश चतुर्थी के दिन को मुख्य रूप से गणेश जी की पूजा की जाते है हुए इसे उनके प्राकट्य दिवस का दिन भी माना जाता है।भक्त इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं और सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा की पूजा और चंद्र दर्शन की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि जो इस दिन चंद्रमा को देखता है उसके जीवन में कलंक लग सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में गणेश पुराण में क्या लिखा है और इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित क्यों है?



