Religion
15 या 16 सितंबर, कब है ऋषि पंचमी? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और व्रत का धार्मिक महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि पंचमी हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है, जो सात ज्ञानी ऋषियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इन सात ऋषियों ने अपने बुद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान के कारण हिंदू धर्म में खास योग
लेखक Ankur Agnihotri9K पढ़े गए
-1788947970284.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि पंचमी हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है, जो सात ज्ञानी ऋषियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इन सात ऋषियों ने अपने बुद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान के कारण हिंदू धर्म में खास योगदान दिया।
इस साल ऋषि पंचमी का त्योहार मंगलवार 15 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ेगी, जो ठीक गणेश चतुर्थी के बाद मनाया जाता है।



