धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दही न केवल हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि धर्म से जुड़े कई अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। दही को शुभता से भी जोड़कर देखा जाता है। देवी-देवताओं को दही का भोग लगाया जाता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले पंचामृत में भी दही महत्वपूर्ण घटक के रूप में काम करता है।
दही से जुड़े कई शकुन और अपशकुन भी हैं जो हमें जीवन में शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। इसके अलावा एक अपशकुन रामायण काल के रावण से भी जुड़ा है। आइए जानते हैं दही से जुड़े शकुन और अपशकुन के बारे में।