धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है और यह हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह की अमावस्या तिथि तक का समय पूर्वजों के श्राद्ध के लिए विशेष माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इन सोलह दिनों की अवधि में पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों से भोजन और जल ग्रहण करते हैं। इस साल पितृ पक्ष का आरंभ 26 सितंबर को हो रहा है और इसकी हर तिथि में उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिसमें उनकी मृत्यु हुई होती है।