Religion
11 सितंबर को है पिठोरी अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या भी बहुत लोकप्रिय है। इसे पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है । इस वर्ष यह अमावस्या 11 सितंबर
लेखक Anuradha Gupta10K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या भी बहुत लोकप्रिय है। इसे पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है । इस वर्ष यह अमावस्या 11 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन को पितरों को समर्पित किया जाता है। पिठौरी अमावस्या के दिन पितरों का स्मरण, तर्पण, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने की परंपरा चली आ रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पिठोरी अमावस्या पर श्रद्धा से किए गए उपायों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां कम हो जाती हैं। यदि आपकी कुंडली में भी पितृ दोष है, तो आप भी इन उपायों को अपना सकते हैं।



