धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी की ही तरह राधा अष्टमी का त्योहार भी बेहद खास माना जाता है। यह दिन किशोरी जी को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा रानी का जन्म (प्रकटोत्सव) हुआ था।
राधा रानी का वर्णन श्रीमद्भागवत पुराण, विष्णु पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है। हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। इस मौके पर राधा रानी की सच्चे भाव से पूजा और सेवा की जाती है।