धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद अमावस्या का दिन पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। भाद्रपद अमावस्या को पिठौरी अमावस्या के रूप में भी जाना जाता है। इस बार भाद्रपद अमावस्या 10 सितंबर को मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा का मिलन होता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार जानते हैं कि भाद्रपद अमावस्या पर किन ग्रहों की स्थिति आपका भाग्य बदल सकती है।