धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता जो महाभारत के भीष्म पर्व का एक भाग है। कई लोग श्रीमद्भगवद्गीता को एक धार्मिक किताब ही मानते हैं, जबकि काफी कम लोगों को ही पता है कि यह एक ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्यों को धर्म (सत्कर्म, सदाचार और सद्भाव) का स्पष्ट ज्ञान प्रदान करती हैं।