आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 9 सितंबर 2026, बुधवार का दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि (दोपहर 12:30 बजे तक, फिर चतुर्दशी तिथि) आध्यात्मिक नजरिए से बेहद खास है। आज मासिक शिवरात्रि भी है। धार्मिक परंपराओं के मुताबिक, बुधवार का दिन खास तौर पर भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। मासिक शिवरात्रि होने के कारण आज भगवान शिव की पूजा करने से मन शांत होने के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।