Religion
पूजा के बाद दीपक को फूंक मारकर बुझाना सही या गलत, हिंदू धर्म में क्या है इससे जुड़े नियम?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे घरों में मंदिर हो या कोई धार्मिक आयोजन, बिना दीपक जलाए पूजा की शुरुआत अधूरी मानी जाती है। सनातन परंपरा में दीपक सिर्फ रोशनी फैलाने का साधन नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, पवित्रता और घर से नकारात्मक
लेखक Shraddha Pandey28K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे घरों में मंदिर हो या कोई धार्मिक आयोजन, बिना दीपक जलाए पूजा की शुरुआत अधूरी मानी जाती है। सनातन परंपरा में दीपक सिर्फ रोशनी फैलाने का साधन नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, पवित्रता और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का माध्यम है।
आपने अक्सर सुना होगा कि बड़े-बुजुर्ग जलते हुए दीपक को मुंह से फूंक मारकर बुझाने से मना करते हैं। शास्त्रों में अग्नि को देवताओं का रूप और बेहद पवित्र माना गया है। जबकि हमारे मुंह से जो हवा निकलती है वो पूरी तरह अशुद्ध होती है। ऐसे में पवित्र अग्नि पर फूंक मारना उसका अनादर माना जाता है। इसलिए, परंपरा यही है कि दीपक को खुद ही शांत होने दिया जाए या फिर हाथ से हवा देकर बुझाया जाए।



