धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शादियों में निभाई जाने वाली हर छोटी-बड़ी रस्म के पीछे बड़ा कारण छिपा होता है। इन्हीं में से एक बेहद खूबसूरत और खास रस्म है शादी के तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन का एक ही थाली में बैठकर खाना। पहली नजर में यह रस्म एक पारिवारिक खेल या हंसी-मजाक का जरिया लगती है, लेकिन इसके पीछे का विचार काफी गहरा है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, हिंदू विवाह परंपराओं में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को एक ही थाली में खाना खिलाने का एक गहरा सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक महत्व है। इस आर्टिकल के जरिए आज हम इसी के बारे में समझेंगे कि ये परंपरा क्यों बनाई गई है।