धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मां ललिता त्रिपुर सुंदरी को 10 महाविद्याओं में गिना जाता है। ललिता सहस्रनाम भगवान हयग्रीव और अगस्त मुनि के बीच का संवाद है, जो माता त्रिपुर सुंदरी को समर्पित स्तोत्र है। ललिता सहस्रनाम का जिक्र ब्रह्मांड पुराण के ललितोपाख्यान में देखने को मिलता है।
ललिता सहस्रनाम को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले हिस्से में ललिता सहस्रनाम की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। दूसरे हिस्से में माता के 1000 नाम बताए गए हैं और आखिरी हिस्से में ललिता सहस्रनाम पाठ के लाभ बताए गए हैं।