Religion
गणेश चतुर्थी पर दूर्वा से कैसे करें गणपति का अभिषेक? यहां पढ़ें आवश्यक सामग्री और सही नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) शामिल है। हर साल गणेश उत्सव की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है। वहीं, इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। इ
लेखक Kaushik Sharma21K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) शामिल है। हर साल गणेश उत्सव की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है। वहीं, इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। इस दौरान भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करने से भक्त के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश जी का 108 दूर्वा से अभिषेक करने पर वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करें भगवान गणेश का 108 दूर्वा से अभिषेक।



