Religion
विदुर नीति: धनवान बनने के लिए व्यक्ति में होनी चाहिए 5 खूबियां, क्या आपके अंदर भी हैं ये गुण?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में विदुर को एक ऐसे पात्र के रूप में देखा जाता है जिनकी नीतियों ने लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की। महात्मा विदुर हमेशा सिर्फ राजनीति की बात नहीं करते थे, बल्कि वो बताते थे कि व्यक्ति की
लेखक Samvida Tiwari19K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में विदुर को एक ऐसे पात्र के रूप में देखा जाता है जिनकी नीतियों ने लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की। महात्मा विदुर हमेशा सिर्फ राजनीति की बात नहीं करते थे, बल्कि वो बताते थे कि व्यक्ति की सोच कैसी होनी चाहिए, उसे काम किस तरीके से करना चाहिए, बोलने के लिए कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए और अपना बाहरी और भीतरी विकास कैसे करना चाहिए।
यूं कहा जाए कि विदुर ने सफलता के कई ऐसे रहस्य बताए जो आज के युग में भी कारगर हैं। विदुर ने अपनी नीति में यह भी बताया है कि यदि किसी व्यक्ति को जीवन में धन अर्जित करना है, तो उसके पास कुछ विशेष खूबियां होनी चाहिए। आइए जानें उनके बारे में यहां।



