Religion
आज का पंचांग 08 सितंबर: आज भौम प्रदोष का पावन संयोग, नोट करें शिव पूजा का सटीक मुहूर्त और राहुकाल का समय
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज यानी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को 'भौम प्रदोष व्रत' का अत्यंत पावन संयोग बन रहा है।
लेखक Digital Desk6K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज यानी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को 'भौम प्रदोष व्रत' का अत्यंत पावन संयोग बन रहा है।
मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इस प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा से जीवन में ऊर्जा, साहस, और कर्ज से मुक्ति का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही, दिन के मुख्य भाग में पोषण और समृद्धि का प्रतीक 'पुष्य नक्षत्र' विद्यमान रहेगा, जो इस दिन की शुभता को कई गुना बढ़ा देता है।



