Religion
विश्वकर्मा पूजा 2026: मशीनों पर क्यों बनाया जाता है स्वस्तिक और क्या है औजारों की पूजा का खास महत्व?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarna Jayanti 2026) का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए खास होता है जो किसी न किसी निर्माण कार्य, तकनीक या मशीनरी से जुड़े हुए हैं।
लेखक Shraddha Pandey25K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarna Jayanti 2026) का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए खास होता है जो किसी न किसी निर्माण कार्य, तकनीक या मशीनरी से जुड़े हुए हैं। इस दिन फैक्ट्रियों, कारखानों, मोटर गैराज, दुकानों और यहां तक कि हमारे घरों में भी मशीनों और औजारों की पूजा की जाती है।
आपने अक्सर देखा होगा कि पूजा के दौरान मशीनों की अच्छी तरह से साफ-सफाई की जाती है और फिर उन पर रोली या सिंदूर से 'स्वस्तिक' का पवित्र चिह्न बनाकर पूजा जाता है। आइए समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और इस दिन का क्या महत्व है।



