Religion
पूजा-पाठ में सबसे ज्यादा गेंदे के फूलों का इस्तेमाल क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण हैं?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी पूजा के दौरान सबसे ज्यादा गेंदे के फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। घर के मंदिर की सजावट से लेकर ईश्वर का आशीर्वाद पाने तक के लिए, इन्हीं फूलों को इस्तेमाल में लाय
लेखक Samvida Tiwari8K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी पूजा के दौरान सबसे ज्यादा गेंदे के फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। घर के मंदिर की सजावट से लेकर ईश्वर का आशीर्वाद पाने तक के लिए, इन्हीं फूलों को इस्तेमाल में लाया जाता है।
इसके चमकीले नारंगी और पीले फूलों से भगवान के लिए मालाएं बनाई जाती हैं, इन्हें मुख्य द्वार पर बंधनवार की तरह सजाया जाता है। यही नहीं मंदिरों में पूजा की दुकानों में भी सबसे ज्यादा मिलने वाला फूल गेंदे का ही होता है।



