धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में गूंथा आटा फ्रिज में रखने की सख्त मनाही है। जब आटा बच जाता है, तो उसे रात भर के लिए फ्रिज छोड़ दिया जाता है, तो वह पिंड के समान हो जाता है। यह परंपरा पुराने से समय से चली आ रही है और आज भी इस परंपरा को कई जगहों पर अधिक महत्व दिया जाता है।
जब घर की महिला इस काम को करती है, तो घर के बड़े-बुजुर्ग करने से रोक देते हैं। साथ ही उसे इस गलती से होने वाले नुकसान और कारण के बारे में बताते हैं। इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर रात के समय गूंथा हुआ आटा फ्रिज में छोड़ना पिंड के समान क्यों माना जाता है? तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।