Religion
गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म का रहस्य: मृत्यु के बाद आत्मा कितने समय बाद लेती है नया जन्म?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 18 महापुराणों में से एक, गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा का वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति के कर्मों के आधार पर ही मृत्यु के बाद उसे नया जन्म मिलता है। मृत्यु को जीवन क
लेखक Samvida Tiwari5K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 18 महापुराणों में से एक, गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा का वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति के कर्मों के आधार पर ही मृत्यु के बाद उसे नया जन्म मिलता है। मृत्यु को जीवन का सबसे बड़ा और अंतिम सच माना जाता है और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, इस दुनिया में जन्म लेने वाले हर जीव की मृत्यु निश्चित है।
परंपरा के अनुसार, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद घर में गरुड़ पुराण का पाठ होता है, जिससे मृत आत्मा को शांति मिले। ऐसा माना जाता है कि एक निश्चित तय अवधि और कर्मों के आधार पर ही आत्मा को पुनर्जन्म मिलता है। आइए आपको बताते हैं गरुड़ पुराण में लिखे हुए पुनर्जन्म के रहस्य के बारे में और आत्मा की नई यात्रा के बारे में।



