Religion
हरतालिका तीज का नाम ‘हरतालिका’ क्यों पड़ा? माता पार्वती से जुड़ी पौराणिक कथा में छिपा है यह रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार की ही तरह हरतालिका तीज का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इस दिन से कई मान्यताओं
लेखक Samvida Tiwari6K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार की ही तरह हरतालिका तीज का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इस दिन से कई मान्यताओं और पूजा के तरीकों में से एक है माता पार्वती और भगवान शिव की मिट्टी की प्रतिमा बनाना और उनकी पूजा करना।
यह व्रत हर साल भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना और सुयोग्य वर की इच्छा से यह व्रत रखा जाता है। इस व्रत के नाम को लेकर मन में एक सवाल आता है कि आखिर इसका नाम 'हरतालिका' ही क्यों रखा गया? आइए आपको बताते हैं इसके कारणों और इस नाम के मतलब के बारे में।



