Religion
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया राधा अष्टमी व्रत का सबसे सही नियम, मिलेगी श्रीजी की कृपा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्री राधा रानी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म म
लेखक Kaushik Sharma16K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्री राधा रानी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। इस अवसर पर राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही किशोरी जी का श्रृंगार किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन राधा रानी की साधना करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और लाड़ली जू की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि राधा अष्टमी व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब इसे विधिपूर्वक किया जाए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के अनुसार राधा अष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए।



