Religion
राधाष्टमी पर राधा रानी को क्यों चढ़ाया जाता है 16 श्रृंगार? सुहाग की सामग्रियों के महत्व को समझें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी की आधी रात के ठीक पंद्रह दिन बाद, ब्रज में एक और जन्म का उत्सव मनाया जाता है। भक्त इसे उतनी ही श्रद्धा से मनाते हैं जितना कि कृष्ण जन्मोत्सव, यह उत्सव होता है राधा रानी के जन्म का।
लेखक Samvida Tiwari10K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी की आधी रात के ठीक पंद्रह दिन बाद, ब्रज में एक और जन्म का उत्सव मनाया जाता है। भक्त इसे उतनी ही श्रद्धा से मनाते हैं जितना कि कृष्ण जन्मोत्सव, यह उत्सव होता है राधा रानी के जन्म का।
भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन बरसाना गांव में उत्सव की धूम होती है और भक्तजन किशोरी जी की भक्ति में सराबोर होते हैं। इस साल राधाष्टमी 19 सितंबर को मनाई जाएगी।



