Religion
सपने में पूर्वज के हाथ से पैसे लेना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें संकेत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जो भी सोने देखते हैं उनका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कई सपने आपके बीते दिनों से जुड़े हो सकते हैं, तो कुछ आपके भविष्य के बारे में कई बातें बताते हैं। ऐसे भी कुछ सपने हो
लेखक Samvida Tiwari17K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जो भी सोने देखते हैं उनका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कई सपने आपके बीते दिनों से जुड़े हो सकते हैं, तो कुछ आपके भविष्य के बारे में कई बातें बताते हैं। ऐसे भी कुछ सपने होते हैं जो आपकी उन्नति का संकेत देते हैं या फिर किसी बड़ी घटना की चेतावनी हो सकते हैं।
कई ऐसे सपने भी आते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है। इन सभी सपनों के बारे में स्वप्नशास्त्र विस्तार से बताता है। ऐसे ही कई लोगों को सपने में मृत परिजन यानी पूर्वज किसी न किसी रूप में दिखाई देते हैं।



