Religion
भाद्रपद अमावस्या पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष की समस्या होगी दूर
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्
लेखक Kaushik Sharma18K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाना अत्यधिक शुभ माना गया है। दिशा के अनुसार इसके अलग-अलग परिणाम प्राप्त होते हैं।



