Religion
8 या 9 सितंबर, कब रखा भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत? सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी महीने में पड़ने वाला प्रदोष व्रत हिंदू धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा होती है। आमतौर पर यह व्रत किसी भी महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्र
लेखक Samvida Tiwari10K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी महीने में पड़ने वाला प्रदोष व्रत हिंदू धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा होती है। आमतौर पर यह व्रत किसी भी महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होता है, लेकिन इसका अनुमान प्रदोष काल से लगाया जाता है।
इसका मतलब यह हुआ कि यदि प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त द्वादशी तिथि पर पड़ता है, तो इसी दिन व्रत किया जाता है। जब यह व्रत सोमवार को पड़ता है तो इसे सोम प्रदोष कहा जाता है, मंगलवार के दिन पड़ने वाला भौम प्रदोष कहलाता है, शनिवार के दिन पड़ने पर इसे शनि प्रदोष कहा जाता है।



